Serious Accident in Balumath Pedestrian Hit by Unknown Bolero Vehicle वाहन के धक्के से राहगीर घायल, Latehar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsLatehar NewsSerious Accident in Balumath Pedestrian Hit by Unknown Bolero Vehicle

वाहन के धक्के से राहगीर घायल

बालूमाथ में सोमवार की देर शाम एक बोलेरो वाहन के धक्के से 55 वर्षीय बन्दे उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वह...

Newswrap हिन्दुस्तान, लातेहारTue, 22 April 2025 12:45 AM
share Share
Follow Us on
वाहन के धक्के से राहगीर घायल

बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मकईयाटाड़ ग्राम के समीप सोमवार की देर शाम बोलेरो वाहन के धक्के से एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी पहचान चंदवा थाना क्षेत्र के महुआ मिलान गांव निवासी बन्दे उरांव 55 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद जिसे गंभीर अवस्था में बंदे को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया है। जहां चिकित्सक संजय सिद्धार्थ की देखरेख में उपचार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार घायल बंदे उरांव थाना क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम निवासी अपने रिश्तेदार के यहां रहकर रेलवे कंपनी में मजदूरी का कार्य करता है। जो देर शाम मकईयाटाड़ बाजार से अपने परिजन के घर पैदल ही लौट रहा था। क इसी दौरान एक अज्ञात बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।