दंपति ने एक साथ फंदे पर लटककर दी जान
Lakhimpur-khiri News - लखीमपुर के फरधान थाना क्षेत्र के गांव में एक दंपति के शव घर में लटके मिले। परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच रात को विवाद हुआ था, जिसके चलते उन्होंने आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का...

फरधान (लखीमपुर)। फरधान थाना क्षेत्र के गांव में दंपति के शव घर के अंदर लटके मिले। युवक के पिता की सूचना पर पहुंची ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों का कहना है कि दोनों के बीच रात को विवाद हुआ था, इसलिए एक साथ आत्महत्या कर ली। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग आया है। फरधान थाना क्षेत्र के गांव सासिया कॉलोनी नकहा पिपरी निवासी 35 वर्षीय मनोज मजदूरी करता था। वह अपनी 2 वर्षीय पत्नी तारा के साथ भाइयों से अलग रहता था। सोमवार सुबह फरधान पुलिस को सूचना मिली कि मनोज और तारा के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। मनोज के पिता विजय पाल ने पुलिस को बताया कि रात में किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब घर के लोग सो कर उठे तो दोनों के शव छप्पर में रस्सी के सहारे लटकते हुए पाए। घर वालों का कहना है कि दोनों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शाम को मनोज शराब पीकर आया था। उनके बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते दोनों ने ऐसा कदम उठाया है। सीओ सिटी रमेश तिवारी ने बताया कि दोनों की मौत का कारण हैंगिंग आया है। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
परिजनों के अनुसार आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। उनके शव घर की झोपड़ी में लटकते हुए पाए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी उनकी मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- रमेश कुमार तिवारी, सीओ सिटी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।