सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अदिति सिंह प्रथम
Ghazipur News - दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। अम्बेडकर जन समिति फुल्ली की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान

दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। अम्बेडकर जन समिति फुल्ली की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल छात्रों को मुख्य अतिथि एसडीएम अभिषेक कुमार और विशिष्ठ अतिथि बसपा जिला उपाध्यक्ष परवेज खां ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में कक्षा 10 से 12 में प्रथम स्थान पाने वाली बेटावर की रहने वाली अदिति सिंह को 25 हजार, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले उपेन्द्र कुमार को दस हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सूरज कुमार को पांच हजार दिया गया। इसी प्रकार कक्षा छह से नौ में प्रथम स्थान आने पर प्रिया कांत सिंह को दस हजार, द्वितीय स्थान पर सूरज कुशवाहा को सात हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कृष्णा कुमार को पांच हजार का चेक देकर कर सम्मानित किया गया। आयोजक समाज सेवी चुन्नू अंसारी, सैफूल होदा, कान्ता राम, फैसल आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन मिसबाहुल होदा ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।