Anganwadi Workers Demand Fair Wages and Rights Amidst Exploitation in Ghazipur आंगनबाड़ियों कार्यकत्रियों पर हो रहे उत्पीड़न की निन्दा, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsAnganwadi Workers Demand Fair Wages and Rights Amidst Exploitation in Ghazipur

आंगनबाड़ियों कार्यकत्रियों पर हो रहे उत्पीड़न की निन्दा

Ghazipur News - गाज़ीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की बैठक हुई, जिसमें उत्पीड़न की निंदा की गई। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि कार्यकत्रियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। आंगनबाड़ी का मानदेय महंगाई के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरTue, 1 April 2025 01:58 PM
share Share
Follow Us on
आंगनबाड़ियों कार्यकत्रियों पर हो रहे उत्पीड़न की निन्दा

गाजीपुर। शहर के सिकन्दपुर स्थित जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा सिंह के आवास पर आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की बैठक हुई। इसमें आंगनबाड़ियों कार्यकत्रियों पर हो रहे उत्पीड़न की निन्दा करते हुए अपने हक की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गयी। संगठन की समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ही निदान करने पर जोर देते हुए नारेबाजी भी की गयी। जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां जहां अपने कार्यों का दायित्व बड़ी ही जिम्मेदारी के साथ निभाती हैं, इसके बाद भी इनकी समस्याओं को दूर नहीं किया जा रहा है। जिला संरक्षण अमरनाथ दुबे व अंजू चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रचूर अनुभव रखने वाली आंगनबाड़ियों को 62 वर्ष की अवस्था में कोई सरकारी सेवा लाभ नहीं मिलता है, ना पेंशन, ना ग्रेच्युटी। बिना सामाजिक सुरक्षा के ही सेवा समाप्त कर दिया जाता है, जो निंदनीय है। जिला प्रभारी सतीश गुप्ता व राजेश कुमार एडवोकेट ने कहा कि आंगनबाड़ि का मानदेय आज की महंगाई के हिसाब से बहुत ही कम है। इतने में जीवन यापन करना अत्यधिक कठिन हो गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को न्यूनतम सम्मानजनक मानदेय कम से कम अ्ठारह हजार रुपए और आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 9 हजार रुपए करने का आदेश निर्गत किया जाना चाहिए। आशा जायसवाल व तिलकु कुशवाहा ने कहा कि आंगनबाड़ियों को दिये गये मोबाइल जो ज्यादातर खराब हो चुके हैं, मोबाइल रिचार्ज वर्ष 2019 के बाद से ही अभी तक नहीं आया। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को अपने अल्प मानदेय से ही मोबाइल का रिचार्ज कराना पड़ता है। मोबाइल व रिचार्ज का पैसा शीघ्र दिया जाय, जिससे विभागीय कार्य करने में असुविधा न हो सके। यही नहीं आंगनबाड़ी केन्द्रों का किराया विगत कई वर्षों से नहीं मिल रहा है। इन विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार से जल्द इनका निदान कराये जाने की मांग की गयी। इस दौरान अन्सू चतुर्वेदी, लाची देवी, अशा जायसवाल, शीला देवी, सतीश गुप्ता, राजेश कुमार, उषा वर्मा, हीरा देवी, पूनम देवी, मंजू लता दूबे, रोहित कुमार, अमरनाथ दूबे, तिलकू कुशवाहा, आशा पटेल आदि मौजूद रहीं। अध्यक्षता आगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा की जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रभा सिंह ने की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।