प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर निकाला बाइक जुलूस
Ghazipur News - गाजीपुर में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमानियां और कासिमाबाद में बाइक रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य प्रदेश सरकार की नीतियों का प्रचार करना था। कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने...

गाजीपुर। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जमानियां और कासिमाबाद में बाइक रैली निकाली। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में बताया। मोर्चा के जिला महामंत्री विवेकानंद राय के नेतृत्व में भदौरा बाजार तिराहा से निकली रैली गहमर होते हुए कामाख्या धाम पर आकर समाप्त हुई। इस मौके पर पूर्व विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार ने अपराध और भ्रष्टाचार को रोकने में बहुत बड़ी सफलता पायी है। बड़े से बड़े अपराधी जेल में भेजने का काम किया गया। प्रदेश में निवेश का माहौल पैदा हुआ। गड्ढा मुक्त सड़के और गरीब, नौजवान, किसान को उनका हक मिल रहा है। इस दौरान जिला मंत्री भाजपा विष्णु प्रताप सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, अमित सिंह, सौरभ उपाध्याय, देवानंद कुशवाहा शामिल रहे।
वहीं युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रकाश अकेला के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली बहादुरगंज मां चंडी धाम से निकाली जो कासिमाबाद चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। इस दौरान अकेला ने कहा कि आने वाले 2027 के चुनाव में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी। इस दौरान नीरज पांडेय, संतोष कुशवाहा, मयंक राय, प्रफुल सिंह, अमरनाथ शर्मा, मनीष तिवारी, मोती बिंद, दीपक लाल, आनंद मौर्य, नंदलाल यादव,अनुराग शर्मा, कंचन गिरी,उदय यादव, भीम दुबे,आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।