भाजपा नेत्री के पति पर चाकू से हमला
Ghazipur News - दुल्लहपुर में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड़िया सिंह के पति रमेश सिंह पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ। घटना नायकडीह रेलवे हाल्ट क्रॉसिंग के पास हुई, जहाँ मनोज सिंह ने अचानक हमला किया। रमेश...

दुल्लहपुर। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के रामपुर पतारी गांव के रतनपुर भड़वा मौजे निवासी 45 वर्षीय रमेश सिंह भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड़िया सिंह के पति हैं। उनपर शुक्रवार सुबह चाकू से जानलेवा हमला हो गया। रमेश सिंह अपने भाई को लेने नायकडीह रेलवे हाल्ट क्रॉसिंग के पास पहुँचे थे। तभी हरदासपुर कला गाँव निवासी मनोज सिंह ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रमेश सिंह के गले और हाथों में गंभीर चोटें आईं। लहूलुहान अवस्था में रमेश सिंह घर पहुंचे और परिजनों की मदद से ऑटो-टेंपो के जरिए दुल्लहपुर थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।