Chaita Festival Celebrated at Maa Katar Devi Temple in Dildarnagar योगेन्द्र और राजू के बीच हुआ चैता मुकाबला, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsChaita Festival Celebrated at Maa Katar Devi Temple in Dildarnagar

योगेन्द्र और राजू के बीच हुआ चैता मुकाबला

Ghazipur News - दिलदारनगर के फूली स्थित मां कटार देवी मंदिर पर चैता का आयोजन किया गया। उद्घाटन दिलदारनगर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने किया। जमानियां विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह और यूनियन बैंक प्रबंधक कीर्ति श्रीवास्तव...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 9 April 2025 02:31 AM
share Share
Follow Us on
योगेन्द्र और राजू के बीच हुआ चैता मुकाबला

दिलदारनगर। क्षेत्र के फूली स्थित मां कटार देवी मन्दिर पर चैता का आयोजन बलिया के व्यास योगेन्द्र सिंह और आरा के राजू ठाकुर के बीच हुआ। इसका उद्घाटन दिलदारनगर थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने फीता काटकर किया। जमानियां विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह और विशिष्ट अतिथि यूनियन बैंक प्रबंधक कीर्ति श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह दिया गया। कार्यक्रम में दोनों गायकों को सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाशंकर यादव, प्रबंधक अशोक यादव, अध्यक्ष मनोज यादव, नारियाव के प्रधान सच्चितानंद गुड्डू, फूली के प्रधान डॉ. श्यामनारायण सिंह, मनोज पासी, विनोद यादव,रजनीश यादव, विजय यादव मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।