Devotional Night Maa Bhagwati Devi Jagran Held in Deidhgawa देवी जागरण में कलाकारों ने सुनाया भक्ती गीत, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsDevotional Night Maa Bhagwati Devi Jagran Held in Deidhgawa

देवी जागरण में कलाकारों ने सुनाया भक्ती गीत

Ghazipur News - रेवतीपुर के डेढगावा स्थित परिषदीय विद्यालय में मां भगवती देवी जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में यूपी बिहार के कलाकारों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राय ने कार्यक्रम का...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरWed, 9 April 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
देवी जागरण में कलाकारों ने सुनाया भक्ती गीत

रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के डेढगावा स्थित परिषदीय विद्यालय में सोमवार की रात को मां भगवती देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें यूपी बिहार के आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ती गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय और विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख मुकेश राय ने कार्यक्रम की शुभारंभ किया। गायक राजेश राय निराला ने गणेश वंदना गाया। इसके बाद गायक अशोक मिश्रा, प्रियंका पायल, छोटू राय चुनमुन आदि ने एक से बढ़कर एक देवी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। देवी जागरण के आयोजक कृष्ण कुमार राय डब्बू ने आए हुए अतिथियों व गायक कलाकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश राय ने कहा कि सुख, शांति, सम्पन्नता के लिए मैय्या का जगराता आयोजित करवाना चाहिए। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, अनुचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार, दयाशंकर राय, केदार उपाध्याय, मानवेन्द्र नाथ राय, शशिकांत उपाध्याय, विजय पाल, पप्पू उपाध्याय, मदन दुबे आदि रहे। मंच संचालन मिथलेश सिंह गहमरी ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।