case against jharkhand ranchi ratu co what was the reason रांची के पूर्व CO समेत 3 पर चलेगा मुकदमा, सामने आई बड़ी वजह, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़case against jharkhand ranchi ratu co what was the reason

रांची के पूर्व CO समेत 3 पर चलेगा मुकदमा, सामने आई बड़ी वजह

  • रिश्वत लेने में आरोपी रांची के रातू अंचल के तत्कालीन सीओ प्रदीप कुमार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति राज्य सरकार से मिल गई है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Mohammad Azam लाइव हिन्दुस्तानSat, 19 April 2025 08:22 AM
share Share
Follow Us on
रांची के पूर्व CO समेत 3 पर चलेगा मुकदमा, सामने आई बड़ी वजह

रिश्वत लेने में आरोपी रांची के रातू अंचल के तत्कालीन सीओ प्रदीप कुमार समेत तीन के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति राज्य सरकार से मिल गई है। मामले के अनुसंधान पदाधिकारी ने संबंधित विभाग से प्रदीप कुमार और राजस्व उप-निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति प्राप्त कर ली है। मामले में तीसरा आरोपी दलाल जाफर अंसारी है। अभियोजन स्वीकृति आदेश नहीं मिलने के कारण मामला पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित चल रहा था।

आईओ ने मामले में बिना अभियोजन स्वीकृति आदेश के चार्जशीट आठ जनवरी 2024 को अदालत को सौंप दी थी। 15 महीने बाद आईओ ने अभियोजन स्वीकृति आदेश एसीबी कोर्ट में जमा किया। अदालत ने मामले में आगे की न्यायिक प्रक्रिया के तहत सुनवाई शुरू कर दी है। तीनों आरोपियों को उपस्थिति के लिए समन जारी किया गया। इसके लिए अदालत ने 15 मई की तारीख तय की है। हालांकि रिश्वत लेने से जुड़े कई मामलों में अभियोजन स्वीकृति आदेश अदालत को प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके कारण 13-14 साल पुराने मामले भी अभियोजन स्वीकृति आदेश के इंतजार में सुनवाई फाइलों में चल रही है।

क्या है पूरा मामला

फौजी राम सागर साव ने 39 डिसमिल जमीन रातू अंचल में खरीदी थी। उसका दाखिल खारिज कराने के एवज में 25 हजार रिश्वत मांगी गई थी। इसकी शिकायत एसीबी में की। एसीबी के एसपी ने आदेश पर धावा दल बना और रिश्वत लेते रंगे हाथ तीनों आरोपियों को नौ नवंबर 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया था। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया। प्रदीप कुमार के आवास से दो लाख रुपए से अधिक बरामद किया गया था। वर्तमान में तीनों आरोपी जमानत पर हैं।