Formation of Women s Empowerment Committee in Lok Sabha with MP Sangeeta Balwant महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनी डा. संगीता बलवंत, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsFormation of Women s Empowerment Committee in Lok Sabha with MP Sangeeta Balwant

महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनी डा. संगीता बलवंत

Ghazipur News - गाजीपुर। लोकसभा में महिला सशक्तिकरण समिति का गठन किया गया है। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है। यह समिति महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक और आर्थिक रूप से...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 24 April 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
महिला सशक्तिकरण समिति की सदस्य बनी डा. संगीता बलवंत

गाजीपुर। लोकसभा में महिला सशक्तिकरण समिति का गठन किया गया है। इसमें गाजीपुर से राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत को समिति में सदस्य मनोनीत किया गया। राज्यसभा सांसद डा. संगीता ने बताया कि महिला सशक्तिकरण समिति का गठन भारत में संसद करता है। यह समिति संसद के सदस्यों (सांसदों) से बनी होती है। इसमें सभी दलों के सांसद शामिल हो सकते हैं। यह समिति महिलाओं के अधिकारों की रक्षा, सामाजिक और आर्थिक रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने और महिलाओं की स्थिति में सुधार के लिए काम करती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।