राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
Ghazipur News - जमानियां में प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की अति पिछड़ा आरक्षण यात्रा का स्वागत हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद ने अति पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए अलग आरक्षण की मांग की। उन्होंने राजनीतिक दलों...

जमानियां। प्रगतिशील मानव समाज पार्टी की प्रदेशव्यापी अति पिछड़ा आरक्षण यात्रा शनिवार को कस्बा पहुंची। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद बिंद का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान प्रेमचंद बिंद ने अति पिछड़ी जातियों के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उत्थान के लिए अलग आरक्षण कोटे की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। आठ अप्रैल से शुरू हुई यह यात्रा भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र और चंदौली होते हुए जमानिया तहसील पहुंची है। प्रेमचंद बिंद ने कहा कि बिंद, प्रजापति, नाई, चौरसिया, हलवाई, राजभर और चौहान जैसी जातियां आज भी राष्ट्र की मुख्यधारा से दूर हैं। इनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति दयनीय बनी हुई है। उन्होंने सपा, बसपा, कांग्रेस और भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन दलों ने अति पिछड़ी जातियों का केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया, लेकिन इनके वास्तविक विकास के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं किया। इस दौरान जम कर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राम दुलारे बिंद, विधानसभा अध्यक्ष पवन कुमार बिंद, रामकेवल बिंद, त्रिभुवन बिंद, आनंद कुमार, संत प्यारे बिंद, मुसई बिंद, धारी बिंद, सिंहासन बिंद, राम चेला बिंद, मंटू बिंद‚, इन्द्रासन बिंद, नान्हू पासवान सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।