RSS Celebrates New Year with March Procession in Mardah शताब्दी वर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन, Ghazipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGhazipur NewsRSS Celebrates New Year with March Procession in Mardah

शताब्दी वर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

Ghazipur News - मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड मरदह की ओर से भारतीय नववर्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, गाजीपुरThu, 17 April 2025 10:46 PM
share Share
Follow Us on
शताब्दी वर्ष पर आरएसएस कार्यकर्ताओं ने किया पथ संचलन

मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड मरदह की ओर से भारतीय नववर्ष व संघ की शताब्दी वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन बुधवार को किया गया। स्वयंसेवक गणवेश में मरदह बाजार स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए।

प्रार्थना और ध्वज प्रणाम के बाद घोष के साथ पथ संचलन शुरू हुआ। यह मरदह पुराना पोस्ट ऑफिस से प्रारंभ होकर डोम डेरवा, मरदह बाजार और थाना होते हुए पीएन इंटर कॉलेज में समाप्त हुआ। मार्ग में जगह-जगह समाजसेवियों, पुरुष व महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विभाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक अशोक ने संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि संगठन भारतीय संस्कृति और नागरिक समाज के मूल्यों को संरक्षित करने का काम करता है। मातृभूमि की निःस्वार्थ सेवा संघ का मुख्य ध्येय है। कहा कि शताब्दी वर्ष में हमें प्रत्येक घर तक पहुंचना है। संघ संपूर्ण समाज को एक साथ लेकर चलता है। भारतीय संस्कृति आदि और अनंत है। इस शताब्दी वर्ष में हमने पंच संकल्प लिया हैं। सामाजिक समरसता के माध्यम से संपूर्ण समाज को जोड़ेंगे, पर्यावरण के माध्यम से पेड़, पानी और पालिथीन पर काम कर रहे हैं। कुटुंब प्रबोधन के माध्यम से परिवार में भारतीय संस्कृति टूटते परिवार का जोड़ने का काम कर रहे हैं। नागरिक कर्तव्य के जरिये सभी नागरिकों का अपने राष्ट्र के प्रति क्या कर्तव्य है, इसका भाव जगाएंगे। भारत को परम वैभव पर पहुंचाने के उन्होंने युवाओं से संघ जुड़ने का आह्वान किया। संघ संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर विभाग प्रचार प्रमुख जितेन्द्र, जिला प्रचारक सूरज, सह जिला कार्यवाह विपिन, खंड संघचालक सुख शांति शरण, खंड कार्यवाह राजेश, खंड विस्तारक विशाल, प्रदीप, कुबेर, प्रवीण, रितेश, दुर्गादत्त आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।