अराजकतत्वों ने मूर्ति तोड़ी, तनाव
Ghazipur News - गाजीपुर के पांडेयपुर राधे अरखपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर स्थापित प्रतिमा का हाथ तोड़ दिया गया। ग्रामीणों की भीड़ घटना के विरोध में इकट्ठा हुई। पुलिस और प्रशासन ने नई प्रतिमा लगाने का...

गाजीपुर (मरदह)। बिरनो थाना के पांडेयपुर राधे अरखपुर गांव में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर धूमधाम से आंबेडकर प्रतिमा का लोकार्पण किया गया था। लोकार्पण के दूसरे दिन ही रात में किसी अराजकतत्व ने आंबेडकर प्रतिमा का दाहिना हाथ तोड़ कर अलग कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर सैकड़ो की तादात में आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर बिरनो थानाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। घटनास्थल के चारों तरफ ग्रामीण प्रतिमा के तोड़े गए हाथ को ढूढने लगे। काफी प्रयास के बाद कही भी प्रतिमा का टूटा हाथ नहीं। बाद में बगल में स्थित पोखरे से प्रतिमा का टूटा हाथ निकाला गया। घटनास्थल पर सीओ कासिमाबाद अनिल चन्द्र तिवारी ने उसी स्थान पर नई प्रतिमा लगवाने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग शांत हुए। मामले में पूर्व ग्राम प्रधान प्रभुनाथ राम ने अज्ञात अराजकतत्वों के खिलाफ बिरनो थाने में तहरीर दी है।घटनास्थल पर सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।