BJP s Outreach Campaign Celebrates 8 Years of UP Government Achievements विधायक ने किशुनदास किया जनसंपर्क अभियान, उपलब्धियां गिनायीं, Gonda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGonda NewsBJP s Outreach Campaign Celebrates 8 Years of UP Government Achievements

विधायक ने किशुनदास किया जनसंपर्क अभियान, उपलब्धियां गिनायीं

Gonda News - यूपी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया। विधायक रमापति शास्त्री की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों ने पद यात्रा और डोर टू डोर संपर्क किया। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोंडाWed, 9 April 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
विधायक ने किशुनदास किया जनसंपर्क अभियान, उपलब्धियां गिनायीं

टिकरी संवाददाता। यूपी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के किशुनदास पुर और टिकरी रघुराजनगर में मनकापुर विधायक रमापति शास्त्री के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों ने पद यात्रा और डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार आम आदमी की सरकार है। विगत आठ वर्षों में भाजपा सरकार ने समाज के हर वर्ग को मजबूत, समृद्धि और समर्थ बनाने का काम किया है। भाजपा सरकार में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। जिससे आम लोगों को आज स्वयं को संरक्षित और सुरक्षित महसूस कर रहा है। इसके बाद किशुनदासपुर से पद शुरू होकर टिकरी रघुराजनगर बाजार पहुंची। यात्रा और डोर टू डोर जनसंपर्क कर भाजपा पदाधिकारियों ने लोगों को भाजपा सरकार की योजनाओं और किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि वेदप्रकाश दूबे, जनार्दन तिवारी, बाबूलाल शास्त्री, अभिषेक सिंह अंकित पिंकु सिंह विनोद सिंह , पिंकू शुक्ल, रतनदेव तिवारी, रत्नेश मिश्रा , कीर्तिवर्धन पांडेय, रवि श्रीवास्तव, अजित श्रीवास्तव रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।