शहीद बंधू सिंह की 193वीं जयंती मनाई
Gorakhpur News - गोरखपुर में शहीद बंधू सिंह की 193वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक शीतल पांडे ने उनके जीवन को प्रेरणास्रोत बताया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने युवाओं से बंधू सिंह...

गोरखपुर, निज संवाददाता। आर्य नगर चौक स्थित शहीद बंधु सिंह के फांसी स्थल पर गुरुवार को उनकी 193वीं जयंती मनाई गई। शहीद बंधू सिंह स्मारक समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शीतल पांडे ने कहा कि अमर शहीद बंधू सिंह का जीवन आज भी देश वासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। वहीं समिति के सचिव अजय कुमार सिंह (टप्पू) ने कहा कि हमारे पूर्वज शहीद बंधू सिंह ने गोरिल्ला युद्ध से क्षेत्र में अंग्रेजों का जीना दुर्लभ कर दिया था। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि देश के नौजवानों को शहीद बंधू सिंह से प्रेरणा लेकर भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए संकल्पित होना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, बंधू उपेन्द्र नाथ सिंह, विश्वजीत सिंह आशु, मयंक राय, मनोज कुमार सिंह, पुष्पदंत जैन, राकेश श्रीवास्तव, निशंक सिंह, आलोक सिंह विशेन सहित तमाम लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। जयंती समारोह के अंत में प्रशान्त सिंह एवं शिखर सिंह ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।