पति-पत्नी पर जालसाजी का केस दर्ज
Gorakhpur News - पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद।पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नम्बर दो निवासी रामदरश साहनी की तहरीर पर पुलिस ने सदानन्द

पिपराइच,हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल तिनकोनिया नम्बर दो निवासी रामदरश साहनी की तहरीर पर पुलिस ने सदानन्द उर्फ पन्ने तथा पत्नी रीता देवी निवासी ग्राम कठउर चौकी आजाद नगर थाना रामगढ़ताल के विरुद्ध जमीन रजिस्ट्री के नाम धोखाधड़ी कर 2.5 लाख रुपये हड़प लेने का मुकदमा दर्ज कराया है।
रामदरश साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि सदानन्द मेरे घर आए और बताया कि जंगल धूसड़ में उनकी 56 डिस्मिल जमीन है। उसे बेचना है। आप साढ़े पांच लाख रुपए दे दीजिए। मैंने 12 अप्रैल 2016 को चेक से एक लाख रुपए सदानन्द के खाते में और चार लाख रुपए सदानन्द के कहने पर पत्नी रीता देवी के खाते में विभिन्न तिथियों में भेज दिया। जमीन रजिस्ट्री के लिए कहने पर टालमटोल करने लगे। बाद में दबाव बनाने पर किसी तरह 3.40 लाख रुपए वापस कर दिया। शेष 2.05 लाख रुपए मांगने पर कहने लगे अब भूल जाओ। नहीं तो जान से मार दिए जाओगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।