उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की नई जिला कार्यकारिणी गठित
Gorakhpur News - गोरखपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। हरेकृष्ण दुबे को जिला अध्यक्ष, सुनील सिंह को जिला मंत्री, अमित मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,...

गोरखपुर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ) की जनपद गोरखपुर इकाई की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। इसमें हरेकृष्ण दुबे को जिला अध्यक्ष, सुनील सिंह को जिला मंत्री, अमित मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, डॉ. अनिल गुप्ता को कोषाध्यक्ष और ज्ञान प्रकाश राय को संयुक्त मंत्री निर्विरोध चुना गया। कुल 22 सदस्यों की कार्यकारिणी गठित की गई। अध्यक्ष हरेकृष्ण दुबे ने शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। जिला मंत्री सुनील सिंह ने शीघ्र ही ब्लॉक कार्यकारिणी गठन की घोषणा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।