Civil Defense Mock Drill Demonstrates Emergency Response to Air Attacks मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही लोग अलर्ट, हमले में घायलों का सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCivil Defense Mock Drill Demonstrates Emergency Response to Air Attacks

मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही लोग अलर्ट, हमले में घायलों का सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

Moradabad News - सुबह 9:50 बजे सायरन की आवाज सुनकर लोग अलर्ट हो जाते हैं। यह एयर हमले की सूचना थी। बमबारी से अफरा तफरी मच जाती है। सिविल डिफेंस और पुलिस मिलकर घायलों की मदद करते हैं। जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 7 May 2025 02:46 PM
share Share
Follow Us on
मॉक ड्रिल: सायरन बजते ही लोग अलर्ट, हमले में घायलों का सिविल डिफेंस ने किया रेस्क्यू

यही कोई 9.50 बजे दिन का समय रहा होगा अचानक सायरन की आवाज से लोग अलर्ट हो जाते हैं। दर असल यह एयर हमले की सूचना थी। लोग जहां के तहां ठहर से जाते हैं। इससे पहले कि लोग संभलते कि दुश्मन देश ने बमबारी शुरू कर दी। बमबारी के बाद अफरा तफरी मच जाती है। चारों तरफ एंबुलेंस का शोर मचने लगता है। देखते देखते सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता स्ट्रेचर लेकर दौड़ते हैं और घायलों को एंबुलेंस में बिठाते हैं। इस बीच बमबारी से आगजनी हो जाती है और कुछ स्वयं सेवक उधर पुलिस के साथ दौड़ कर आग बुझाते हैं।

कुछ ऐसा सीन पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल के दौरान क्रिएट किया गया। जिसमें सिविल डिफेंस ने दर्शाया कि आनन फानन आपदा में किस तरह से कार्य करना है। जिलाधिकारी अनुज सिंह और एसएसपी सतपाल अंतिल ने सभी स्वयं सेवकों की हौसला अफजाई की। एनएसएस की इकाई, एनसीसी के युवा और एसडीआरएफ की टीमें सक्रिय दिखाई दीं। आपदा में लोगों को कैसे बचाव करना है आग लगे मकान से लोगों को कैसे बचाना है यह दर्शाया गया। इस दौरान एडीएम फाइनेंस ममता मालवीय, सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव, एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह, सीओ समेत तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद सिविल लाइन के महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज में मॉक ड्रिल में सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू करके तमाम लोगों को ऊंची बिल्डिंग से निकालने का प्रदर्शन किया। सिविल डिफेंस के उप नियंत्रक नीरज चक, चीफ वार्डेन नजमुल इस्लाम, सहायक उप नियंत्रक सतीश कुमार, प्रभागीय वार्डन सुरेंद्र प्रकाश उप प्रभागीय वार्डन विचित्र शर्मा, प्रभागीय वार्डन अशोक गुप्ता, खालिद, डिप्टी वार्डन पंकज सक्सेना, चक्रेश लोहिया, शरीफ अहमद, बबिता सक्सेना, नीतू सक्सेना, डा. पूनम बंसल, आदेश यादव, रुद्राक्ष गौड़, अनुज गुप्ता, राजदीप आदि तमाम सिविल डिफेंस के लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।