Third Accused Arrested in Kidnapping Case of 11-Year-Old Lucky Singh in Gorakhpur समोसा खिलाकर बालक का अपहरण करने वाला अभिषेक गिरफ्तार, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsThird Accused Arrested in Kidnapping Case of 11-Year-Old Lucky Singh in Gorakhpur

समोसा खिलाकर बालक का अपहरण करने वाला अभिषेक गिरफ्तार

Gorakhpur News - गोरखपुर में 21 मई को 11 साल के बच्चे लकी सिंह का अपहरण करने वाले तीसरे आरोपी अभिषेक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अपहरण में शामिल अन्य आरोपियों ने फिरौती के लिए 2.50 लाख रुपये मांगे थे। लकी को तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 25 May 2025 04:09 AM
share Share
Follow Us on
समोसा खिलाकर बालक का अपहरण करने वाला अभिषेक गिरफ्तार

चौरीचौरा (गोरखपुर)। तरकुलहा मेला परिसर से 21 मई को 11 साल के बच्चे लकी सिंह को समोसा खिलाकर अपहरण करने वाले तीसरे आरोपी अभिषेक को चौरीचौरा पुलिस ने क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया। देवरिया के समोगर थाना के मदनपुर निवासी अभिषेक सिंह से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। अभिषेक ने ही लकी को बहला-फुसलाकर बाइक तक लेकर आया था। इसके बाद नेहा बाइक पर लकी और अभिषेक को बैठाकर तेज रफ्तार में मेले से निकल गई थी। लकी को बरामद करने के बाद दो आरोपियों देवरिया जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के मोहरा निवासी नेहा साहनी और बरियारपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुरकलां गांव के पीयूष सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था वहीं अभिषेक फरार चल रहा था।

नेहा के साथ पढ़ता था अभिषेक पीयूष सिंह लकी के मौसी का लड़का था, उसी ने खेलकूद के संसाधन जुटाने के लिए नेहा के साथ मिलकर मौसी के लड़के का अपहरण कर फिरौती मांगने की योजना बनाई थी। अपहरण करने में वह सफल तो हो गया लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी पोल खुल गई। इसमें शामिल अभिषेक सिंह को इस योजना के बारे में नहीं पता था। वह 2018 तक नेहा के साथ पढ़ाई किया था, उसका अच्छा दोस्त होने की वजह से वह भी अपहरण करने में शामिल हो गया। अभिषेक ने बताया कि नेहा और पीयूष ने कहा था कि फिरौती की रकम मिलने पर हमलोग अपना बनारस के स्टेडियम में प्रवेश कराएंगे। इसमे मुझे भी बराबर का हिस्सा देने के लिए कहा था, इसलिए लालच में पड़कर उनका साथ दिया। इससे पहले कभी किसी गलत काम में शामिल नहीं रहा हूं। अपहरण कर मांगी थी 2.50 लाख की फिरौती कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो गोपालपुर निवासी जगदीश सिंह दुबई में सेफ्टी मैनेजर हैं। उनके दो बेटे बड़ा ओम और लकी सिंह छोटा है। लकी के सिर में टयूमर है। जिसका इलाज चला रहा है, स्वास्थ्य में सुधार होने पर बुधवार को तरकुलहा में मन्नन पूरी करने के लिए पूजा-पाठ करने गए थे। यहां आए मौसी के लड़के पीयूष सिंह ने अपने दो दोस्तों के साथ तरकुलहा मेले से लकी का अपहरण करवाया था और 2.50 लाख रुपये फिरौती मांग रहा था। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तीन घंटे के अंदर बालक को बरामद कर लिया और पीयूष सिंह और उसकी दोस्त नेहा साहनी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं इस दौरान अभिषेक सिंह भाग निकला था। बच्चे के अपहरण के तीसरे आरोपित अभिषेक सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल किया आरोपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। - जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव, एसपी नार्थ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।