अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, मचा कोहराम
Gorakhpur News - सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर गुरुवार की रात करीब 11.30 बजे अज्ञात वाहन की टक्क

सोनबरसा, हिन्दुस्तान संवाद। एम्स क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में फोरलेन पर गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। सोनबरसा चौकी की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया। चौरीचौरा क्षेत्र के डुमरीखास बसंत टोला निवासी परदेशी पासवान (35) पुत्र हरिलाल पासवान गुरुवार की रात में सोनबरसा बाजार में फोरलेन पार कर रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमे युवक की मौके पर मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर पुरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोने बिलखने लगे। उनकी पत्नी पूजा देवी का रो रोकर बुरा हाल था। यह दो पुत्र शिवा (8) व सौरभ(4) के पिता थे। वह मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाते थे।वर्तमान में सोनबरसा बाजार में एक टेन्ट हाऊस में मजदूर का काम करते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।