Woman Accuses In-Laws and Husband of Dowry Harassment and Assault पति समेत सात पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsWoman Accuses In-Laws and Husband of Dowry Harassment and Assault

पति समेत सात पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

Gorakhpur News - चौरीचौरा में एक महिला ने अपने पति, सास, ससुर, ननद और देवर सहित सात लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ना और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि उसके पति ने अवैध संबंध और उसके नाजुक अंगों को नुकसान...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरSun, 25 May 2025 03:19 PM
share Share
Follow Us on
पति समेत सात पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के एक महिला ने पति, सास, ससुर व ननद व देवर समेत सात लोगों पर दहेज के लिए मारने पीटने के आरोप लगाया है। महिला ने इसके साथ ही पति का एक दूसरे महिला से अवैध के साथ उनके नाजुक अंगों को पति द्वारा कई बार छति पहुंचाने का प्रयास करने का गंभीर आरोप भी लगाया है। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व बांसगांव थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी शेर बहादुर के साथ हुआ था। महिला का आरोप है कि उसके पति शेर बहादुर, ससुर रामबृक्ष, सास , ननद वंदना, शंदन, देवर संदीप, ससुर की बहन लीला दहेज़ के लिए प्रताड़ित करते और मारते पीटते हैं।

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शेर बहादुर मेडिकल कालेज में ठेकेदारी में सफाईकर्मी है। वहीं पर एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध भी है। महिला का आरोप है कि उसका पति मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाकर कहता है कि यह उसी का वीडियो है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति इच्छा के विरुद्ध पशु जैसा कृत्य करता है। इतना ही मना करने बाद भी नाजुक अंगों को कई बार छति पहुंचाने का प्रयास किया है। मेडिकल स्टोर से दवा लगाकर जबरदस्ती खिलाने का प्रयास करता है। न खाने मारता पीटता है। 23 मई को मायके आकर मारपीट करके उसके लड़के को उठाकर अपने साथ लेकर चला गया है। पुलिस ने पति समेत सात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।