सपा जिलाध्यक्ष समेत 14 नामजद, 30-35 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Hapur News - धारा 144 का उल्लंघन करने का आरोप44 का उल्लंघन करने और यातायात व्यवस्था बाधित करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 14 ना

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने, धारा 144 का उल्लंघन करने और यातायात व्यवस्था बाधित करने के आरोप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 14 नामजद कार्यकर्ताओं और 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री सांसद अखिलेश यादव के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए जोरदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंक दिया था और जोरदार नारेबाजी कर दी थी। पुतला फुंकने की सूचना पर अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर भी मौके पर पहुंच गए थे। सपाईयों के प्रदर्शन के कारण तहसील चौपला पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए दिल्ली की मुख्यमंत्री की अमर्यादित एवं अससंदीय व अभद्र भाषा का प्रयोग करने की निंदा करते हुए पद से हटाने की मांग की गई। इसके बाद कार्यकर्ता वापस जिला कार्यालय लौट गए थे।
कार्यकर्ता बुलंदशहर रोड जिला कार्यालय से तहसील चौपला पर पहुंचे थे, जबकि अन्य कार्यकर्ता मेरठ रोड की ओर से पुतला लेकर अचानक पहुंचे थे। वहीं अचानक पुतला फूंकता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई थी। वह यह समझ नहीं पाए कि पुतला कहां से आ गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि चौकी प्रभारी गढ़ गेट की तहरीर पर सपा के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर समेत 14 नामजद कार्यकर्ताओं और 30-35 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पुतला फूंकने, धारा 144 का उल्लंघन करने और यातायात व्यवस्था बाधित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।