BJP Protests Against Congress Leaders Rahul and Sonia Gandhi Over National Herald Case भाजपाइयों ने राहुल और सोनिया का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया, Hardoi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHardoi NewsBJP Protests Against Congress Leaders Rahul and Sonia Gandhi Over National Herald Case

भाजपाइयों ने राहुल और सोनिया का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया

Hardoi News - भाजपाइयों ने राहुल और सोनिया का पुतला फूंका, प्रदर्शन कियाभाजपाइयों ने राहुल और सोनिया का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, हरदोईFri, 18 April 2025 10:35 PM
share Share
Follow Us on
भाजपाइयों ने राहुल और सोनिया का पुतला फूंका, प्रदर्शन किया

हरदोई। नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर कांग्रेस नेताओं पर भाजपा का आक्रोश लगातार जारी है। शुक्रवार को भाजपा और भाजयुमो ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका। नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्व में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में लखनऊ चुंगी पर पुतला दहन किया गया। भाजपा कार्यालय से जुलूस की शक्ल में भाजपाई लखनऊ चुंगी तक पहुंचो। यहां राहुल गांधी मुर्दाबाद और भ्रष्टाचार हटाओ के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि गांधी परिवार ने अपने राजनीतिक प्रभाव का दुरुपयोग कर नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को अवैध रूप से हड़पने का प्रयास किया है। कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी और सोनिया गांधी के जेल जाने से डर रही है। इसलिए देश में दुष्प्रचार कर रही है।

युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह ने कहा कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी पर गंभीर आरोप सिद्ध हो चुके हैं। कांग्रेस अब आंदोलन के नाम पर झूठ का सहारा ले रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष रामबहादुर सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्र, सतेन्द्र राजपूत, संदीप सिंह, सौरभ सिंह गौर, युवा मोर्चा महामंत्री प्रखर अग्निहोत्री, अंशुमान मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, ऋषभ त्रिपाठी, रंजीत शुक्ला सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।