देवघर-दुमका सड़क पर डेढ़ घंटे तक लगा रहा जाम
देवघर, प्रतिनिधिदेवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बैद्यनाथपुर चौक से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क पर

देवघर, प्रतिनिधि देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर बाद यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। बैद्यनाथपुर चौक से लेकर रेलवे ओवरब्रिज तक सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लग गया। जाम दोपहर 1 बजे शुरू हुआ और करीब 2:30 बजे जाकर सामान्य हो सका। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एम्बुलेंस, स्कूली बसें, निजी वाहन, ट्रक और दोपहिया वाहन पूरी तरह जाम में फंसे रहे। भीषण गर्मी में वाहन चालकों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग गाड़ियों में परेशान दिखे, वहीं एम्बुलेंस के फंसने से मरीजों को भी भारी परेशानी हुई। जाम में फंसे गोड्डा जिले के एक वरीय अधिकारी ने तत्काल प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही यातायात थाना को सतर्क किया गया। उसके बाद यातायात पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति नियंत्रित करने में जुट गई। करीब 30 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क से जाम हटा वाहनों की आवाजाही शुरू करायी। जांच में जाम का कारण सड़क पर वाहनों का अनियंत्रित ढंग से खड़े होना और ट्रैफिक व्यवस्था में लापरवाही बताया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।