मर्जी के विपरीत बहन की शादी होने पर लगाई फांसी
Hardoi News - एक तरफ बहन की शादी की रस्में हो रहीं थी तो दूसरी तरफ जान दे दीलखनऊ में रहकर मजदूरी करता था युवक फाइल फोटो 9 हरपालपुर, संवाददाता। मर्जी के खिलाफ बहन की

हरपालपुर। बहन की दूल्हे के साथ भांवरें पड़ने के दौरान गुरुवार रात भाई ने बाग में जाकर पेड़ से फांसी लगा ली। कारण बहन की शादी मर्जी के खिलाफ होना बताया जा रहा है। शुक्रवार सुबह फांसी के फंदे पर शव लटकता देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। बरनई चतरखा गांव निवासी लालू ने अपनी बेटी आरती की शादी कन्नौज के फतेहपुर जसोदा गांव में तय की थी। परिजनों ने बताया कि इस रिश्ते से लालू का बेटा संजीव खुश नहीं था। गुरुवार की शाम को धूमधाम से बारात आई। रीति रिवाज के अनुसार सभी रस्में चल रही थीं। दुल्हन की दूल्हे के साथ भांवरें पड़ रही थीं।
तभी रात करीब दो बजे संजीव ने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर एक बाग में पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार की सुबह दुल्हन की विदाई हो रही थी। तभी खबर मिली कि संजीव का शव पेड़ से लटका हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संजीव पांच भाई और दो बहनों में चौथे नंबर का था। लखनऊ में रहकर मजदूरी करता था। बेटी की डोली की जगह बेटे की अर्थी उठने से शहनाई वाले घर में मातम छा गया। हादसे के कारण दूल्हा शादी होने के बाद दुल्हन के बिना ही चला गया। अब कुछ दिन बाद दुल्हन की विदाई होगी। प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।