आग से सात घरों में कई लाख का नुकसान, दो मवेसी झुलसे
Hardoi News - फायर ब्रिगेड की मदद से कई घंटे बाद बुझी आगहरपालपुर, संवाददाता। अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से एक घर की गृहस्थी समेत सात घरों के रखे छप्पर जलकर स्वाह

हरपालपुर। अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से एक घर की गृहस्थी समेत सात घरों के रखे छप्पर जलकर राख हो गए। अग्निकांड में दो मवेशी भी झुलस गए। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कई लाख का नुकसान होने की आशंका है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के प्रतिपालपुर गांव में गुरुवार के दोपहर में अज्ञात कारणों से दिनेश के घर से आग लग गई। देखते-देखते आग ने सात घरों को चपेट में ले लिया। सेवाराम के घर में आग से गृहस्थी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। रामगोपाल दुबे का छप्पर, रामसनेही के घर में रखा छप्पर तथा मनफूल के घर में रख का छप्पर जल गया तथा उसके नीचे बंधी गाय झुलस गई। राजकुमार के घर में रखा छप्पर भी जलकर राख हो गया। दिनेश के घर में आग लगने से छप्पर के नीचे बंधी भैंस झुलस गई तथा प्रदीप का भी छप्पर जलकर राख हो गया।
ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निजी संसाधनों से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची फायर स्टेशन सवायजपुर की टीम ने आग पर काबू पाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची हरपालपुर पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम आग लगने के कारणों तथा हुए नुकसान के आकलन में जुटी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।