पथ संचलन में स्वंयसेवकों पर की पुष्प वर्षा
Hardoi News - सण्डीला में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह यात्रा मैरिज लान से शुरू होकर विभिन्न स्थानों से होते हुए संपन्न हुई। स्वयंसेवकों का स्वागत पुष्प वर्षा के साथ किया गया,...

सण्डीला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नगर के पथ संचलन एक मैरिज लान से आयोजित किया गया। वहां से पथ संचलन यात्रा शुरू हुई जो स्टेशन रोड होते हुए कोतवाली, नगर पालिका, पुलिस चौकी, छोटा चौराहा तक पहुंची। स्वयंसेवको ने घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर अनुसासन का परिचय दिया। नगर के विभिन्न जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवको का स्वागत किया गया। क्षेत्रीय विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने नगर पालिका के पास पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। विभाग प्रचारक कौशल, जिला प्रचारक राजेश,संघ चालक जयप्रकाश, जिला कार्यवाह तीर्थराज, ज़िला बौद्धिक प्रमुख उदय, ज़िला शारीरिक प्रमुख प्रांजुल ,शिवकिशोर सहित सभी अनुशागिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।