रामनवमी पर निकाली भव्य शोभायात्रा
Jaunpur News - बदलापुर में सोमवार को रामनवमी के अवसर पर विहिप और बजरंग दल के तत्वावधान में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गई। भक्तों ने भगवा झंडे के साथ जय श्रीराम का उद्घोष किया। यात्रा में कई झांकियाँ शामिल थीं और इसे...

बदलापुर। कस्बे में सोमवार को रामनवमी के उपलक्ष्य में विहिप एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में श्रीराम शोभायात्रा निकाली गयी। इस दौरान भगवा झंडा लेकर चल रहे भक्तों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया। यात्रा में विभिन्न झांकियों को भी शामिल किया गया जो आकर्षण का केंद्र बनी रही। रामनवमी के पावन पर्व पर श्रीराम शोभायात्रा बड़े धूमधाम से निकाली गयी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्ण नगर सरोखनपुर से रथों पर सवार होकर राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न तथा हनुमानजी शोभायात्रा में चल रहे थे। बजरंगदल, विहिप, भाजपा, आरएसएस से आए सैकड़ों लोग अपने हाथों में ध्वज लेकर जय श्रीराम का उदघोष करते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा मिडिल स्कूल से चलकर इंदिरा चौक होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। शोभायात्रा की सुरक्षा व्यस्था के लिए पुलिस के जवान चल रहे थे। यात्रा में अध्यक्ष विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं विभाग संपर्क प्रमुख प्रयागराज दिव्यकांत शुक्ल, जिला प्रचारक प्रभात, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, रामसहाय पांडेय, अंजनी कुमार, महेंद्र शुक्ल, मिथिलेश सिंह, सत्या शुक्ल, महेंद्र सेठ, रविन्द्र गुप्ता, कपिल आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।