तीन किलो गांजा संग दो गिरफ्तार
Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर में पुलिस ने बच्चा बर्फ गली के पास दो अभियुक्तों को तीन किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर...

मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की देर शाम नगर के बच्चा बर्फ गली के पास से दो अभियुक्तों को तीन किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक उमेश कुंवर सिंह गश्त पर थे। मुखबिर से सूचना मिली कि दो तस्कर क्षेत्र में गांजा लेकर आ रहे हैं। पुलिस बच्चा बर्फ वाली गली के पास पहुंच गयी। शहनशाह पुत्र अजीमुद्दीन निवासी साहबगंज (पकड़ी गोदाम) थाना मुंगरा बादशाहपुर व प्रियांशु तिवारी पुत्र विश्वनाथ तिवारी निवासी पूरे विछूर, थाना रानीगंज, प्रतापगढ को शक होने पर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से गांजा बरामद हुआ। दोनों का चालान कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।