पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा
Jaunpur News - मुंगराबादशाहपुर में पुलिस ने छनेहता गांव की प्रियंका राय की शिकायत पर उसके पति और तीन अन्य पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। प्रियंका ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसके पिता से तीन...

मुंगराबादशाहपुर। पुलिस छनेहता गांव निवासी एक महिला के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी प्रियंका राय ने पुलिस को बताया कि उसका मायका वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र स्थित चांदपुर गांव में है। शादी 2014 में छनेहता निवासी राम अंजोर शर्मा के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसके पिता से तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। शादी के कुछ दिन बाद ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता की तहरीर पर पति राम आसरे, देवर शिव शंकर, जेठानी कनक, जेठ राम चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।