पुलिस ने सात लोगों का किया चालान
Jaunpur News - खेतासराय में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है जो विभिन्न गांवों में विवाद कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। इन सभी पर शांति भंग का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया...

खेतासराय। क्षेत्र के अलग-अलग गांव में विवाद करके माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपियों को शांति भंग में मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि भदैला निवासी मनीष कुमार सिंह पुत्र स्व.तेजबहादुर सिंह, शिवकुमार सिंह पुत्र स्व.श्याम नारायन सिंह और मवई गांव से जनार्दन चौहान पुत्र स्व.रामबली चौहान, सूरज यादव पुत्र सभाजीत यादव, आलोक यादव पुत्र सुरेन्द्र प्रताप यादव, विवेक यादव पुत्र विजय प्रताप यादव, श्याम सिंह यादव पुत्र रामस्वारथ यादव को गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।