बिना चुनाव निर्विरोध निर्वाचन बड़ी बात है : अर्चना पांडेय
Kannauj News - छिबरामऊ में गल्ला आलू व्यापारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में विधायक अर्चना पांडेय ने निर्विरोध निर्वाचन को सराहा। उन्होंने कहा कि मंडी में एक बहन को पदाधिकारी बनाना महत्वपूर्ण है। तिर्वा विधायक ने मंडी...
छिबरामऊ, संवाददाता। नवीन मंडी में आयोजित गल्ला आलू व्यापारी संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि विधायक व पूर्व राज्य मंत्री अर्चना पांडेय ने कहा बिना चुनाव निर्विरोध निर्वाचन बड़ी बात है। उन्होंने पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां की एक बहन को भी पदाधिकारी बनाया गया, जो मंडी में इकलौती आढ़ती है। छिबरामऊ को जिले की राजनीति का गढ़ माना जाता है। सबसे बड़ी तहसील है। सबसे बड़ी मंडी भी यही है। आप सभी की विचारधाराएं और पार्टी अलग हो सकती है, लेकिन व्यापार में सभी एक हैं। विशिष्ट अतिथि तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि निर्वाचित पदाधिकारी मंडी के कार्य अच्छी तरह से कराएं।
मेरा इस मंडी से बहुत गहरा नाता रहा है। इसमें हमारी तिर्वा विधानसभा का सौरिख ब्लॉक भी लगता है। पालिकाध्यक्ष मनोज दुबे ने 15 दिन के अंदर नवीन मंडी में दो वाटर कूलर लगाने का आश्वासन दिया। इसके अलावा भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रामानंद वर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता चच्चा ने सभी के प्रति आभार जताया। पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक आलोक गुप्ता टिल्लू के संचालन में हुए कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष अनुज गुप्ता जॉनी, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विवेक गुप्ता, आनंद गुप्ता, किराना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नरेश वर्मा, नरेश गुप्ता गोल्डी, कौशल किशोर लड्डू, वीरेंद्र पाल, गौतम बाबू दुबे, हरिभान सिंह, सत्यम गुप्ता, प्रदीप गुप्ता राना व सौरिख से आए दिनेश गुप्ता व रामू गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और पल्लेदार मौजूद रहे। संरक्षक मंडल ने दिलाई शपथ छिबरामऊ। गल्ला आलू व्यापारी संघ के संरक्षक तालग्राम ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजीव सिंह गौर पुच्ची ठाकुर व मंडी के पूर्व अध्यक्ष आलोक गुप्ता टिल्लू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता, महामंत्री संगीता गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहम्मद हसीब मंसूरी, कोषाध्यक्ष विक्रम शाक्य, संगठन मंत्री राधेश्याम व मीडिया प्रभारी पंकज प्रसाद दुबे को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद सभी पदाधिकारियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। -इन पदाधिकारियों ने ली शपथ अध्यक्ष-आदेश कुमार गुप्ता चच्चा कनिष्ठ महामंत्री-संगीता गुप्ता मीडिया प्रभारी-पंकजप्रसाद दुबे संगठन मंत्री-राधेश्याम उपाध्यक्ष-मो.हसीब मंसूरी कोषाध्यक्ष-विक्रम शाक्य
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।