Preparation for Buddha Purnima Dhamm Yatra Festival in Chhibramau वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्मयात्रा महोत्सव की बनाई रणनीति, Kannauj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKannauj NewsPreparation for Buddha Purnima Dhamm Yatra Festival in Chhibramau

वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्मयात्रा महोत्सव की बनाई रणनीति

Kannauj News - ग्राम लक्षीराम नगला में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य के कैंप कार्यालय में 14 मई को वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा महोत्सव की रणनीति बनाई गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रचित शाक्य ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, कन्नौजSat, 10 May 2025 11:15 PM
share Share
Follow Us on
वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्मयात्रा महोत्सव की बनाई रणनीति

छिबरामऊ, संवाददाता। ग्राम लक्षीराम नगला स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य के कैंप कार्यालय में 14 मई को प्रस्तावित त्रिविधि पावन पर्व वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा महोत्सव की रणनीति बनाई गई। धाम यात्रा के सफल आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी भी सौंपी गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष रचित शाक्य ने बताया कि 14 मई बुधवार को वैशाखी बुद्ध पूर्णिमा धम्म यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे पश्चिमी बाईपास, नहर कोठी से होगा। जबकि समापन सौरिख रोड पर मान पैलेस के पास बुद्ध बिहार में होगा। इसके मुख्य अतिथि सदस्य अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान संस्कृति विभाग उप्र शासन लखनऊ व पूज्य भिक्षु शील रतन जी, विशिष्ट अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, विधायक छिबरामऊ अर्चना पांडेय, विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत हैं।

इस दौरान आयोजन समिति के संरक्षक जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया ओमकार शाक्य ने भी उपयोगी सुझाव दिए। बैठक में द्वारिकाप्रसाद शाक्य, राजबहादुर शाक्य, ओमप्रकाश शाक्य एडवोकेट, रमेश शाक्य बौद्ध, आदित्य विक्रम सिंह शाक्य, रामेन्द्र शाक्य, गिरन्द शाक्य प्रधान, रमेश शाक्य प्रधान, अनुज शाक्य प्रधान, शिवप्रताप शाक्य एडवोकेट व रामप्रकाश शाक्य बड़े सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।