मोदी नीतियों से भारतीय राजनीति में हुआ परिवर्तन: नीलिमा
Kanpur News - मोदी नीतियों से भारतीय राजनीति में हुआ परिवर्तन: नीलिमा मोदी नीतियों से भारतीय राजनीति में हुआ परिवर्तन: नीलिमा

कानपुर। भाजपा स्थापना दिवस के सप्ताह भर चलने वाले समारोह की कड़़ी में मंगलवार को कल्याणपुर, किदवईनगर और छावनी विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय सदस्य सम्मेलन किया। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने योजनाओं और नीतियो के जरिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार किया और भाजपा विश्व में नंबर सदस्यों वाली पार्टी बनी। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने क्षेत्रीय दफ्तर के सम्मेलन में कहा, भाजपा में सक्रिय सदस्य संगठन की पहली सीढ़ी है। छावनी विधानसभा क्षेत्र के श्यामनगर स्थित एक गेस्टहाउस में हुए सम्मेलन में पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया ने कहा कि जनसंघ से भाजपा बनने तक के सफर में पार्टीजनों की मेहनत से आज पार्टी 17 राज्यों में काबिज है। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम सिंह सिसोदिया और पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी ने कहा, संगठन विस्तार और भाजपा ने ही राजनीति में परिवर्तन की बात कही। यहां पवन पांडे, धीरू त्रिपाठी और सुनील पासवान रहे। क्षेत्रीय मुख्यालय में किदवईनगर विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन के मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी, विधायक महेश त्रिवेदी, एमएलसी अरुण पाठक जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है कि बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। महेश त्रिवेदी ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पीएम मोदी ने साकार किया। यहां सुनील बजाज, वीना आर्या पटेल, कौशल किशोर दीक्षित रहे। छावनी विधानसभा के सम्मेलन में शिवकुमार पाठक, विनोद शुक्ल, बीएल पांडेय़ रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।