Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCelebrating Rana Sanga Jayanti at Chhatrapati Shahu Ji Maharaj University
पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई राणा सांगा जयंती
Kanpur News - कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर वीर शिरोमणि राणा सांगा की जयंती मनाई गई। छात्रों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर ने कहा कि...
Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरSun, 13 April 2025 03:46 AM

कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर शनिवार को वीर शिरोमणि राणा सांगा की जयंती मनाई गई। छात्रों ने राणा सांगा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अंशु ठाकुर ने कहा कि राणा सांगा शरीर पर 80 से ज्यादा घाव होने बाद भी राष्ट्र के लिए लड़ते रहे। उन्होंने हमेशा भारत से आक्रांताओं को भगाने का कार्य किया। यहां संयोजक अभिजीत राय, अनस शाहू, अमन यादव, युवराज ठाकुर, दिग्विजय सिंह, गौरांग, अभिषेक, शिवम, ऋषभ आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।