Manda Puja Celebrated in Nagdabeda Village with Traditional Dance and Devotion अनगड़ा में 40 उपासकों ने फूलखुंदी की रस्म निभाई, Ranchi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsRanchi NewsManda Puja Celebrated in Nagdabeda Village with Traditional Dance and Devotion

अनगड़ा में 40 उपासकों ने फूलखुंदी की रस्म निभाई

अनगड़ा के नगड़ाबेड़ा गांव में शिव उपासना की मंडा पूजा पांच दिनों तक चली। शनिवार को 40 भक्तों ने अंगारों पर चलकर अपनी आस्था दिखाई। पूजा मेले में छऊ नृत्य मंडली का मुकाबला हुआ। विधायक राजेश कच्छप ने इसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, रांचीSun, 13 April 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
अनगड़ा में 40 उपासकों ने फूलखुंदी की रस्म निभाई

अनगड़ा, प्रतिनिधि। प्रखंड के नगड़ाबेड़ा गांव में पांच दिनों तक चले शिव उपासना की मंडा पूजा फूलखुंदी के साथ शनिवार को संपन्न हो गई। शनिवार की सुबह 40 भोक्ताओं ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया। मंडा पूजा मेले में पूर्वी सिंहभूम से सनत महतो और पुरुलिया से आई बाघंबर सिंह मुंडा की छऊ नृत्य मंडली के बीच मुकाबला हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार की रात मंडा पूजा मेले की शुरुआत मुख्य अतिथि खिजरी विधायक राजेश कच्छप, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, विशिष्ट अतिथि प्रमुख दीपा उरांव, विधायक प्रतिनिधि श्रवण कुमार मुंडा, कांग्रेस के जिला महासचिव शिवदास गोस्वामी, मुखिया राजेंद्र बेदिया, अध्यक्ष चमरू बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि मंडा पूजा उपासना और भक्ति का प्रतीक है। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि मंडा पूजा झारखंडी संस्कृति की अहम कड़ी है। यह हमारी आस्था का प्रतीक है। इस दौरान दिगंबर गोस्वामी और चमरू पाहन ने पूजा-अर्चना कराई। कार्यक्रम का संचालन महेश बेदिया ने किया। मौके पर निर्मल करमाली, अजगुत करमाली, मुखिया भुवनेशवर बेदिया, बालेशवर बेदिया, लक्ष्मण प्रसाद सैनी, पप्पू सिंह, जीतनाथ बेदिया, मुख्य संरक्षक राजेंद्र बेदिया, अध्यक्ष चमरू बेदिया, सचिव दुतीलाल बेदिया, संरक्षक समलू बेदिया, सोमनाथ बेदिया, अजय भारती और महादेव बेदिया आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।