24 से मनाएंगे भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह
Kanpur News - कानपुर में सर्व ब्राह्मण विकास परिषद और प्रदेश शिक्षा समिति 24 अप्रैल से भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह मनाएंगे। इस दौरान 24 को समाज के विकास में ब्राह्मणों के योगदान पर गोष्ठी, 28 को सुंदरकांड का पाठ...

कानपुर। सर्व ब्राह्मण विकास परिषद और प्रदेश शिक्षा समिति 24 अप्रैल से भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह मनाएंगे। सोमवार को हुई पत्रकार वार्ता में परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. कमल किशोर अवस्थी ने कहा कि 29 को परशुराम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को समाज के विकास में ब्राह्मणों को योगदान पर गोष्ठी से सप्ताह की शुरुआत होगी। 28 को पूर्व पार्षद नीतू संजीव मिश्र के आवास पर सुंदरकांड का पाठ और दीपोत्सव होगा। 29 को केंद्रीय कार्यालय दर्शन पुरवा में सुंदरकांड पाठ कर भगवान परशुराम जी का अभिषेक और महाआरती की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश भर में ग्यारह करोड़ दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। यहां प्रदेश अध्यक्ष पं. कौशल किशोर अवस्थी, प्रदेश महामंत्री सरदार अमरप्रीत सिंह भारद्वाज, समिति के महामंत्री सरदार हर्ष प्रीत सिंह भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।