Celebration of Satguru Swami Teuram Ji Maharaj s Chaliha Festival in Kanpur कष्ट हरण अष्टक के साथ चालिहा महोत्सव शुरू, Kanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKanpur NewsCelebration of Satguru Swami Teuram Ji Maharaj s Chaliha Festival in Kanpur

कष्ट हरण अष्टक के साथ चालिहा महोत्सव शुरू

Kanpur News - कानपुर में श्री प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक आचार्य 1008 सतगुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज का पवित्र चालिहा महोत्सव बुधवार से शुरू हुआ। यह महोत्सव 30 जून तक चलेगा। आश्रम में हवन, श्रीमद् भगवत गीता का...

Newswrap हिन्दुस्तान, कानपुरWed, 21 May 2025 11:36 PM
share Share
Follow Us on
कष्ट हरण अष्टक के साथ चालिहा महोत्सव शुरू

कानपुर। श्री प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक आचार्य 1008 सतगुरु स्वामी टेऊंराम जी महाराज का पवित्र चालिहा महोत्सव बुधवार से शुरू हो गया। 30 जून तक इसे सतगुरु स्वामी टेऊंराम जयंती के रूप में मनाया जाएगा। आश्रम के व्यवस्थापक संत भोलाराम ने सिंधी समाज के सभी गुरुप्रमियों को विभिन्न प्रकार की सेवा कार्य करने का निर्देश दिया जो 40 दिनों तक चलती रहेंगी। आश्रम में प्रातः हवन हुआ। श्रीमद् भगवत गीता एवं श्री प्रेम प्रकाश ग्रन्थ का प्रारंभ किया गया। स्वामी टेऊंराम जी महाराज का कष्ट हरण अष्टक और चालीसा का पाठ कर आरती की गई। प्रेम प्रकाश आश्रम कौशलपुरी के बाहर भंडारा भी हुआ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।