संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी
Kanpur News - संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

कानपुर। ग्रामीण कांग्रेस कमेटी की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कल्याणपुर के अकबरपुर गांव में महापंचायत की गई। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने पूर्व पीएम को संचार क्रांति का जनक और आधुनिक भारत का निर्माता बताया। मतदाताओं की उम्र की सीमा 21 से घटाकर 18 वर्ष कर देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव लाए। पंचायती राज व्यवस्था लागू कर महिलाओं, पिछड़ों दलितों को राजनीति मे प्रत्यक्ष भागीदारी सुनिश्चित की। इससे पहले चित्र पर माल्यार्पण कर महापंचायत की शुरुआत की गई। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि उनके कार्यों को आज भी देशवासी याद करते हैं। नरेश चंद्र त्रिपाठी, नरेश शुक्ला, अजय तिवारी, सत्यनारायण अवस्थी, कैलाश कन्नौजिया, सुमन तिवारी, सतीश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।