भाजपा कार्यकर्ताओं संग जिलाध्यक्ष ने सुनी मन की बात
Kausambi News - भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीएम मोदी के मन की बात का 120वां एपिसोड सुना। मोदी ने हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं और आत्मनिर्भर भारत के विजन पर बात की।...

भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को सुना। रविवार को पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 120 वां एपीसोड था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदू नव वर्ष की सभी को शुभकमाना दी। चैत्र नवरात्र का उल्लेख करते हुए उन्होंने इस अवसर पर देशवासियों को संबोधित किया और विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के विजन का उल्लेख किया और कहा कि हमें अपनी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए काम करना है। बूथ संख्या 117 में मन की बात कार्यक्रम के दौरान सुनील तिवारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।