Holika Dahan Dispute in Pipri Area Leads to Anger Among Villagers पिपरी में दो स्थानों पर नहीं जली होलिका, आक्रोश, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsHolika Dahan Dispute in Pipri Area Leads to Anger Among Villagers

पिपरी में दो स्थानों पर नहीं जली होलिका, आक्रोश

Kausambi News - पिपरी क्षेत्र में होली पर दो स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो सका, जिसका कारण पारंपरिक स्थान पर विवाद बना। ग्रामीणों का कहना है कि एक व्यक्ति ने होलिका स्थल पर अपने मकान का गेट लगा दिया है। पुलिस और...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSat, 15 March 2025 04:55 PM
share Share
Follow Us on
पिपरी में दो स्थानों पर नहीं जली होलिका, आक्रोश

पिपरी क्षेत्र में होली के त्योहार पर दो स्थानों पर होलिका दहन नहीं हो सका। इसकी वजह पारंपरिक स्थान पर उपजा विवाद रहा। राजस्व और पुलिस की टीम तमाम प्रयासों के बाद भी विवाद का निस्तारण नहीं कर सकीं। होलिका दहन नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम पंचायत रेही में काली माता स्थल के समीप और उसका मजरा बलहेपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय के समीप पारंपरिक रूप से होलिका दहन किया जाना था। ग्रामीणों के मुताबिक इस बार रेही में होलिका स्थल पर एक व्यक्ति ने अपना मकान बनाकर गेट लगा लिया है। वहीं, विद्यालय के समीप होलिका के स्थल पर विद्यालय का गेट बना दिया गया है। इससे दोनों स्थानों पर होलिका दहन नहीं किया जा सकता था। गांव वालों ने इसकी जानकारी पुलिस के साथ तहसील प्रशासन को भी करीब 15 दिन पहले दी थी। पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम विवाद का निस्तारण नहीं कर पाई। इससे होलिका दहन नहीं हो पाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।