Kaushambi Block Faces Severe Road Issues Villagers Demand Urgent Repairs तीन प्रमुख मार्गों पर गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए बन गई हैं मुश्किल का सबब, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsKaushambi Block Faces Severe Road Issues Villagers Demand Urgent Repairs

तीन प्रमुख मार्गों पर गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए बन गई हैं मुश्किल का सबब

Kausambi News - कौशाम्बी ब्लॉक के तीन सम्पर्क मार्गों की खराब हालत से ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बड़े गड्ढे और उखड़ी गिट्टियों के कारण लोग ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचने में परेशान हैं। स्थानीय...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 22 May 2025 11:40 PM
share Share
Follow Us on
तीन प्रमुख मार्गों पर गड्ढे और उखड़ी गिट्टियां राहगीरों के लिए बन गई हैं मुश्किल का सबब

कौशाम्बी ब्लॉक के तीन सम्पर्क मार्ग क्षेत्रीय ग्रामीणों के लिए समस्या का सबब बन गए हैं। मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने और गिट्टियां उखड़कर गायब होने से क्षेत्रीय लोगों को आने जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को इन्हीं सम्पर्क मार्गों से होकर गांव व ब्लॉक मुख्यालय आना-जाना पड़ता है। क्षेत्रीय जनता द्वारा विधायक, सांसद समेत जिले स्तरीय अधिकारियों से सड़क मरम्मत कराने की मांग कई बार की गई पर इस ओर तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है।

इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों में जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों के प्रति नाराजगी है। जिले के विकास खंड कौशाम्बी के गांवों को जाने वाले लाखों की लागत से बने सम्पर्क मार्ग इलाके के विकास की पोल खोल रहे हैं। इनमें तीन मार्ग ऐसे हैं जिनपर वाहनों से क्या पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों व क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत ब्लॉक से लेकर जिले के आला अफसरों व जनप्रतिनिधियों से से कई बार किया पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी बौद्ध स्थल जाने वाली फोरलेन से भीखा गर्ग का पूरा के सामने से कनैली जाने के लिए साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग है। इस मार्ग से कनैली, नैनुआ, उरई अशरफपुर समेत दर्जनभर गांवों के लोगों का प्रतिदिन ब्लॉक कार्यालय आना-जाना रहता है। दो वर्ष पहले सिंचाई विभाग द्वारा इस सड़क की मरम्मत कराई गई थी। ठेकेदार की घटिया निर्माण सामग्री के चलते सड़क बनने के बाद ही उखड़ने लगी थी। क्षेत्रीय लोगों ने इसकी शिकायत तत्काल सम्बंधित अधिकारियों से किया पर ठेकेदार की मनमानी पर अंकुश नहीं लग सका और वह लेपन कार्य पूरा कराकर गायब हो गया। तब से लेकर आज तक ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह कौशाम्बी फोरलेन से जाठी गांव के लिर्ए सवा किलोमीटर सम्पर्क मार्ग है। इस मार्ग की मरम्मत तो दस वर्ष से आज तक हुई ही नहीं। मरम्मत न होने से सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी और गिट्टियां गायब हो चुकी हैं। यही हाल गुरौली से बस्ती तालाब गांव जाने वाले दो किलोमीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग का है। इस सम्पर्क मार्ग की भी मरम्मत बीते दस वर्षों से नहीं हो सकी है। यहां पर सवाल यह उठ रहा है कि एक तरफ सरकार जहां सड़कों का जाल बिछा रही है वहीं दूसरी ओर गांवों को जाने वाले सम्पर्क मार्गों की दस-दस वर्ष से मरम्मत नहीं हो सकी है। आखिर यह सब क्या है। विभागीय जिम्मेदारों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की जनता की परेशनी के प्रति कोई जिम्मेदारी नहीं है। कनैली से भीखा गर्ग का पूरा तक जाने वाली साढ़े तीन किलोमीटर लम्बा सम्पर्क मार्ग क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। मरम्मत नहीं होने से लोग आये दिन गिट्टियों में फिसलकर गिरते हैं। जिम्मेदार हैं कि उनका ध्यान इस ओर नहीं जा रहा है। तारा चंद्र चौरसिया, पहरिया कनैली से भीखा गर्ग का पूरा तक साढ़े तीन किलोमीटर मीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग से कनैली समेत दर्जनभर गांवों के लोगों का प्रतिदिन ब्लॉक मुख्यालय आवागमन होता है। गड्ढों में तब्दील हो चुके मार्ग से गुजरने पर लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। प्रमुख मार्ग होने के कारण भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ईशू मौर्य, उरई अशरफपुर भीखा गर्ग का पूरा से कनैली तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के दिनों में तो सड़क तालाब नजर आने लगती है। जरा सी चूक होने पर लोग फिसलकर नहर में चले जाते हैं। दर्जनभर गांवों के ब्लॉक पहुंचने का प्रमुख मार्ग होने पर ही इसकी मरम्मत नहीं कराई जा रही है। अमित कुमार, नैनुआ सलेमपुर गुरौली ग्रामसभा से दाई का पूरा जाने के लिए महज एक सम्पर्क मार्ग है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते दस वर्ष से सम्पर्क मार्ग की मरम्मत नहीं हो सकी है। इसके चलते ग्रामीणों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। आशीष कुमार, दाई का पूरा कनैली से भीखा गर्ग का पूरा जाने वाला सम्पर्क मार्ग दर्जनभर गांवों के लोगों को ब्लॉक जाने का प्रमुख मार्ग है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते से बचने के लिए कनैली के लोग तो सरायअकिल होते हुए ब्लॉक पहुंच जाते हैं लेकिन जो गांव मार्ग के बीच में हैं उन्हें मजबूरी में इसी से आना-जाना पड़ता है। रेहान, नैनुआ सलेमपुर जाठी के सामने कौशाम्बी फोरलेन से नैनुआ ग्रामसभा की दूरी एक से डेढ़ किलोमीटर है। ग्रामीणों को ब्लॉक व कनैली जाने के लिए यह प्रमुख मार्ग है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने व गड्ढे होने से लोगों को बहुत ही सम्भल कर चलना पड़ता है। जरा से चूक होने पर लोग गिट्टियों में फिसलकर गिरते हैं और चोटिल हो जाते हैं। मनोज कुमार मिश्र, नैनुआ सलेमपुर कौशाम्बी फोरलेन से जाठी ग्राम सभा तक सवा किलोमीटर लम्बे सम्पर्क मार्ग की हालत कई वर्षों से खराब है। सड़क मरम्मतीकरण के लिए ब्लॉक से लेकर मुख्यालय मंझनपुर तक जिम्मेदारों से शिकायत की गई पर आज तक मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे ग्रामीणों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सुनील मिश्र, जाठी फैहुल्लापुर ग्रामसभा भीखा गर्ग का पूरा से कनैली सम्पर्क मार्ग के बीचोबीच है। ऐसे में ग्रामीणों को घर से निकलने पर चाहे जिधर की दूरी तय करना पड़े उनकी समस्या दोनो ओर एक जैसी रहती है। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते सड़क की मरम्मत नहीं हो पा रही है। ओम प्रकाश, फैजुल्लापुर तीन सम्पर्क मार्ग किस विभाग से बने हैं। इसकी जांच कराई जायेगी। सम्पर्क विभागीय जिम्मेदारों को सड़कों की मरम्मत के लिए निर्देशित किया जायेगा। सम्पर्क मार्गों की मरम्मत कराते हुए क्षेत्रीय लोगों की समस्याओं का जल्द निदान कराया जायेगा। अजीत कुमार श्रीवास्तव, सीडीओ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।