पशुबाड़े में बंधे चार मवेशी खोल ले गए चोर
Kausambi News - मंझनपुर के महेवाघाट थाना क्षेत्र में लल्लू ने अपने घर के पीछे बने पशुबाड़े में चार मवेशियों को पाला था। मंगलवार को चारा देने पर सभी गायब मिले। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर लल्लू ने पुलिस को...
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 23 April 2025 04:02 PM

मंझनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। महेवाघाट थाना क्षेत्र के अहिरन का पूरा (महेवा उपरहार) निवासी लल्लू ने बताया कि उसने अपने घर के पीछे पशुबाड़ा बना रखा है। इसमें कुल चार मवेशी पाल रखे थे।
मंगलवार को चारा देने के लिए पशुबाड़ा गया तो देखा कि चारों मवेशी गायब थे। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पशु पालक ने पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।