New Officers of All India Tailors Association Sworn in at Manjhanpur Ceremony सबके सहयोग से आगे बढ़ेगा समाज: दीपक , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsNew Officers of All India Tailors Association Sworn in at Manjhanpur Ceremony

सबके सहयोग से आगे बढ़ेगा समाज: दीपक

Kausambi News - मंझनपुर में अखिल भारतीय दर्जी महासभा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि दीपक दर्जी ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों को मेहनत और सहयोग से...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीThu, 17 April 2025 03:40 PM
share Share
Follow Us on
सबके सहयोग से आगे बढ़ेगा समाज: दीपक

मंझनपुर। अखिल भारतीय दर्जी महासभा कौशाम्बी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ व सम्मान समारोह गुरुवार को मुख्यालय मंझनपुर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक दर्जी रहे। दीपक दर्जी ने कहा कि समाज आगे बढ़े, इसके लिए पदाधिकारियों को पूरी तन्मयता के साथ कार्य करना होगा। समस्याओं का निराकरण तभी होगा, जब निरंतर कार्य किया जाएगा। आपसी सहयोग और सामंजस्य से समाज को आगे बढ़ाना है। समारोह में जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दर्जी, उपाध्यक्ष मिथलेश दर्जी, महासचिव रामू दर्जी, सचिव मूलचंद्र दर्जी, जिला संरक्षक छेदीलाल दर्जी, जिला सचिव दुर्गा प्रसाद दर्जी, जिला उपाध्यक्ष विकास नामदेव, सिराथू तहसील अध्यक्ष मिथलेश कुमार, कोषाध्यक्ष रोहित कुमार दर्जी, जिला सचिव बृजेश कुमार दर्जी, जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार नामदेव व जिला सचिव जयकरन दर्जी को शपथ दिलाई गई। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सभी को सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के तमाम कार्यकर्ता व समाज के लोग मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।