Storm Disrupts Mass Wedding Event in Bhawans Mehta College सामूहिक शादी समारोह का उड़ गया पंडाल, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsStorm Disrupts Mass Wedding Event in Bhawans Mehta College

सामूहिक शादी समारोह का उड़ गया पंडाल

Kausambi News - भरवारी के भवंस मेहता विद्यालय में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह की तैयारी चल रही थी, लेकिन मंगलवार रात आए तूफान ने पंडाल उड़ा दिया। ठेकेदार अरुण केसरवानी को भारी नुकसान हुआ। करीब 250 जोड़ों की शादी...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 21 May 2025 06:20 PM
share Share
Follow Us on
सामूहिक शादी समारोह का उड़ गया पंडाल

भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद भवंस मेहता विद्यालय भरवारी में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक शादी विवाह का आयोजन होना है। इसके लिए ठेकेदार ने सारी तैयारी कर ली थी, लेकिन मंगलवार रात आए तूफान में पूरा पंडाल उड़ गया। तिरपाल व शामियाना उड़ गए। इससे ठेकेदार को भारी नुकसान हुआ है। बुधवार को ठेकेदार दोबारा आयोजन की तैयारी नए सिरे से करने में परेशान रहा। भवंस मेहता महाविद्यालय में गुरुवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन होना है। करीब 250 जोड़ों की शादी होनी है। इसकी जोरों से तैयारी चल रही थी। ठेकेदार अरुण केसरवानी ने शादी के लिए परिसर को भव्य तरीके से सजा दिया था।

मंगलवार की शाम तक परिसर जगमग हो गया था। रात करीब दो बजे आए तूफान में शादी का पंडाल उड़ गया। तिरपाल, शामियाना उड़कर काफी दूर जा गिरे। भारी मात्रा में कपड़े का पता ही नहीं चला। इससे ठेकेदार को नुकसान हुआ। ठेकेदार बुधवार को नए कपडे़ मंगवाकर परिसर को सजाने में परेशान रहा। ठेकेदार ने बताया कि तूफान की वजह से काफी नुकसान हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।