Solo Art Exhibition by Dr Shalini Singh Showcases Themes from 2020-2024 in Lucknow कोविड के दर्द से लेकर महाकुंभ की यादों तक के सफर को चित्रों में उकेरा, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsSolo Art Exhibition by Dr Shalini Singh Showcases Themes from 2020-2024 in Lucknow

कोविड के दर्द से लेकर महाकुंभ की यादों तक के सफर को चित्रों में उकेरा

Lucknow News - लखनऊ में डा. शालिनी सिंह की एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई है। पिछले 30 वर्षों से चित्रकला में सक्रिय डा. शालिनी ने 2020 से 2024 तक के प्रमुख विषयों को अपने चित्रों में दर्शाया है। प्रदर्शनी में...

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊWed, 21 May 2025 06:22 PM
share Share
Follow Us on
कोविड के दर्द से लेकर महाकुंभ की यादों तक के सफर को चित्रों में उकेरा

लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राज्य ललित कला आकादमी की लाल बारादरी में डा. शालिनी सिंह की एकल चित्रकला प्रदर्शनी शुरू हुई। डा.शालिनी सिंह पिछले 30 साल से चित्र कला के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही हैं। प्रदर्शनी में चित्रकार ने वर्ष 2020 से 2024 के प्रमुख विषयों को कृतियों में उकेरा है। चित्रकार ने अपने चित्रों में समय और समाज के द्वंद्व और तनावों को रुपायित किया है। इसमें 2020 में कोविड 19 महामारी के कुछ चित्र, 2021 में भारत वर्ष में धीरे धीरे सुधार एव विकास होते हुए नये तत्व का समावेश करने की कोशिश की गई है जैसे आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इण्डिया, लोकल फॉर वोकल और 2022 में आजादी का अमृत महोत्सव।

प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि वरिष्ठ चित्रकार प्रो. जय कृष्णा अग्रवाल समेत राजीव मिश्रा, प्रो. राजीवनयन, एस पुण्डिर, ई रवीन्द्र सिंह गंगवार समेत अन्य मौजूद रहे। चित्रकला प्रदर्शनी 26 मई तक चलेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।