Tragic Accident Biker Killed by Unknown Vehicle in Parsara Village अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत , Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsTragic Accident Biker Killed by Unknown Vehicle in Parsara Village

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Kausambi News - कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव में शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सोनू केसरवानी की मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ निमंत्रण से लौट रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सोनू की मौके पर ही...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीSun, 4 May 2025 11:13 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

कोखराज थाना क्षेत्र के परसरा गांव के समीप शनिवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में साथ रहा उसका साथी मामूली तौर पर जख्मी हो गया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव का 27 वर्षीय सोनू केसरवानी पुत्र अयोध्या प्रसाद किसानी के कामों में पिता का हाथ बंटाता था। शनिवार की रात वह अपने एक साथी के साथ निमंत्रण में शामिल होने भरवारी गया था। लौटते वक्त परसरा के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार लगी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जबकि, साथी को मामूली चोट लगी। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पंचनामा की औपचारिकता पूरी करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।