Devotees Attend Kshat Nivaran Yagya at Shri Sankat Mochan Temple संकट मोचन दरबार में हुआ कष्ट निवारण यज्ञ , Badaun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsBadaun NewsDevotees Attend Kshat Nivaran Yagya at Shri Sankat Mochan Temple

संकट मोचन दरबार में हुआ कष्ट निवारण यज्ञ

Badaun News - नगर के श्री संकट मोचन दरबार में रविवार को कष्ट निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां देकर संकट निवारण के लिए प्रार्थना की। प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि इस यज्ञ में भाग लेने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बदायूंMon, 5 May 2025 03:05 AM
share Share
Follow Us on
संकट मोचन दरबार में हुआ कष्ट निवारण यज्ञ

नगर के श्री संकट मोचन दरबार में रविवार को कष्ट निवारण यज्ञ का आयोजन किया गया। भक्तों ने संकट निवारण के लिए यज्ञ में आहुतियां दी। दरबार के प्रधान मंहत संजय शर्मा ने बताया कि यज्ञ में आहुति देने से देवता प्रसन्न होते हैं। मेहंदीपुर घाटा राजस्थान में इनका प्रमुख धाम है। जहां इनके साथ भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार विराजमान हैं। भक्त वहां जाकर बालाजी महाराज के चरणों में अर्जी लगाते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। उन्होनें कहा कि जो भी भक्त इस हवन-यज्ञ में हिस्सा लेता है, उसके सारे कष्ट बालाजी हर लेते है। इस मौके पर कई भक्त मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।