Challenges of Print Media in the Era of Social Media Expert Insights सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया के सामने काफी चुनौतियां, Kushinagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKushinagar NewsChallenges of Print Media in the Era of Social Media Expert Insights

सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया के सामने काफी चुनौतियां

Kushinagar News - सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच प्रिंट मीडिया की चुनौतियों पर कुशीनगर में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय ने कहा कि प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और महत्व आज भी कायम है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, कुशीनगरTue, 22 April 2025 04:46 AM
share Share
Follow Us on
सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया के सामने काफी चुनौतियां

कसया, हिन्दुस्तान संवाद। सोशल मीडिया के दौर में प्रिंट मीडिया के सामने काफी चुनौतिया बढ़ गईं हैं। विशाल वट वृक्ष के रूप में आज सोशल मीडिया पूरी दुनिया में फ़ैल चुकी है। हालांकि सबसे पहले प्रिंट मीडिया ही विकसित हुआ। घबराने की जरूरत नही हैं। दौर आते जाते रहेंगे।

यह बातें कुशीनगर के पूर्व सांसद राजेश पाण्डेय उर्फ़ गुड्डू भईया ने बौद्ध संग्रहालय में जर्नलिस्ट वेलफेयर आर्गनाइजेशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय अवधेश तिवारी की 13 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कहीं। सम कालीन दौर में प्रिंट मीडिया की चुनौतियां विषयक संगोष्ठी में अपने विचार रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस समय डिजिटल और प्रिंट दोनों मीडिया की अपनी अपनी महत्ता है। सुबह उठ कर हम टीवी नहीं देखते है, बल्कि अख़बार खोल कर देखते हैं। टीवी समाचार हम ज्यादातर शाम को ही देखते हैं। प्रिंट मिडिया को लांच करने के लिए बहुत सारी आवश्यकता होती है। जबकि सोशल मीडिया को इसकी आवश्यकता नहीं होती। प्रिंट मीडिया में आज की खबरें कल पढ़ने को मिलती हैं, जबकि इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर तत्काल खबरें देखने और पढ़ने को मिल जाती है।

प्रिंट मीडिया मे हमें विस्तार पूर्वक कला, संस्कृति आदि के आर्टिकल भी पढ़ने को मिल जाते हैं, लेकिन डिजिटल मीडिया में नहीं मिल पाते। डिजिटल मीडिया पर खबरें केवल आंशिक रूप में ही पढ़ने को मिल पाती हैं l दोनों का महत्व भी है, और दोनों के सामने चुनौतियां भी। विशिष्ट अतिथि बुद्ध पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो विनोद मोहन मिश्र ने कहा कि प्रिंट मीडिया का अस्तित्व कभी समाप्त नहीं होगा। आज भी प्रिंट मीडिया की खबरें पूरी तरह प्रासंगिक हैं। प्रिंट मीडिया के खबरों की विश्वनीयता अभी क़ायम है। प्राचार्य उदित नारायण स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय पडरौना प्रो ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि सोशल मीडिया की भरमार है, जिससे प्रिंट मिडिया पर प्रभाव भी पड़ा है। लेकिन प्रिंट मीडिया की विश्वसनीयता और महत्व आज भी कायम है। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने कहा कि आज प्रिंट मीडिया सोशल मिडिया से काफी प्रभावित हुआ है। सोशल मीडिया ने शिक्षा व अन्य क्षेत्रों को भी प्रभावित किया है। प्रिंट मीडिया की ही विश्वसनीयता है। पूर्व प्राचार्य प्रो अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि आज के परिवेश में प्रिंट मीडिया हर क्षेत्र में न्याय दिलाने का सबसे मजबूत स्तम्भ है। हर व्यक्ति विश्वनीयता के लिए न्यूज़ पेपर जरूर पढ़ता हैं l कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने की। शुभारम्भ मां सरस्वती व स्वर्गीय अवधेश तिवारी के चित्र पर माल्यार्पण कर व उनके समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम संयोजक आलोक तिवारी ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार ज्ञापित किया। संचालन शिक्षक राधेश्याम त्यागी ने किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष किरन राकेश जायसवाल, सभासद केशव सिंह, डॉ. निरंकार राम त्रिपाठी, डॉ. आशुतोष तिवारी, डॉ. निगम मौर्य, डॉ. शशिकांत पाण्डेय, चंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सौरभ द्विवेदी, अजय पाण्डेय, कन्हैया तिवारी, रामेश्वर तिवारी, राजेश सिंह, अशीष तिवारी, विजय शंकर गुप्ता, विशाल तिवारी, राज बहादुर राव, विनयकांत मिश्र, रोटरी क्लब अध्यक्ष वाहिद अली, राजेश शुक्लाआदि सहित प्रिंट व इलेक्ट्रानिक मिडिया के पत्रकार, शिक्षक और छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।