आकांक्षी नगर योजना के तहत 10 स्कूलों के 41 शिक्षक प्रशिक्षित
Kushinagar News - कुशीनगर में आकांक्षी नगर योजना के तहत 10 परिषदीय विद्यालयों के 41 शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। योजना की कोआडिनेटर नीतू उपाध्याय ने कहा कि इसका उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा...

कुशीनगर। नगर पंचायत फाजिलनगर के सभागार में आकांक्षी नगर योजना के तहत चयनित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों का स्मार्ट क्लास संचालन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 10 परिषदीय विद्यालयों के 41 शिक्षक शामिल हुए।
योजना के कोआडिनेटर व सीएम फेलो नीतू उपाध्याय ने कहा कि शासन की नीति प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाना है। इसके लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। स्मार्ट क्लास से बच्चों की शिक्षा में रूचि बढ़ेगी। उनके स्कूल जाने की निरंतरता बढ़ेगी। तकनीकी ज्ञान भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बनाता है। प्रशिक्षक हिमांशु कुमार ने स्मार्ट क्लास के तकनीक की जानकारी दी। डिसप्ले बोर्ड, पैनल व स्मार्ट क्लास के मानक को बताया। संचालन ईओ अमित कुमार सिंह ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।